बिरला स्कूल पिलानी में 25 नवम्बर 2025 को आयोजित अखिल भारतीय इतिहास परिषद हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का 76वां अधिवेशन इस वर्ष अपनी बौद्धिक गरिमा, अनुशासन और सारगर्भिता के लिए विशेष रहा। देशभर के 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने मंच पर बेहतरीन ऊर्जा, स्पष्टता और तर्कों से जीवंत किया, जिसने इस प्रतियोगिता को असाधारण रूप से प्रभावशाली मंच बना दिया। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय समकालीन और अत्यधिक प्रासंगिक था— ‘डिजिटल प्लेटफार्म और सोशल मीडिया प्लेटफार्म हाईपर टेक्नोलॉजी के संदर्भ में मीडिया क्रान्ति’। इसमें आधुनिक तकनीकी विकास, साइबर सुरक्षा, डिजिटल प्लेटफार्म की नीतियों और सूचना तंत्र सुरक्षा जैसे विविध पहलुओं पर गहराई से विचार रखे गए मन को छूने वाली तालियों से गूंजाया। पक्ष और विपक्ष, दोनों ओर से प्रस्तुत तर्कों ने न केवल विषय की चुनौतियों पर नई दृष्टि प्रस्तुत की, बल्कि विद्यार्थियों के विश्लेषणात्मक सोच और स्किल्स-स्टैमिना को भी प्रभावशाली रूप से उभारा।
















